Basics of Computer कंप्यूटर का अर्थ उपयोगिता और विशेषताएं 2023

Photo of author

By Anand Pandey

Basics of Computer

कंप्यूटर शब्द अंग्रेजी के कंप्यूट (Compute) शब्द से बना है जिसका अर्थ है गणना ,  सामान्यत: कंप्यूटर को आंकड़ों को प्रोसेस करने का यंत्र कहा जाता है। कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस है जो हमारे दिए गए डाटा को ग्रहण कर उस पर हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार काम करता है और हमें इच्छित परिणाम प्रदान करता है, जिन निर्देशों के आधार पर कंप्यूटर काम करता है उन्हें हम प्रोग्राम (Program) कहते हैं

कंप्यूटर की उपयोगिता (Applications of Computer):-

कार्यक्षमता उपयोगिता और उपयुक्त उत्पादकता के कारण आज कंप्यूटर मानव जीवन का एक अंग बन चुका है आज का कंप्यूटर का प्रयोग जीवन के हर क्षेत्र में बहुतायत हो रहा है विभिन्न स्थानों पर रहने वाले व्यक्ति कंप्यूटर की मदद से एक दूसरे से आसानी से संपर्क स्थापित कर रहे हैं कंप्यूटर के प्रयोग ने कागजी काम को काफी कम कर दिया है

  • शैक्षिक क्षेत्र में :

स्कूल एवं कॉलेजों में कंप्यूटर का उपयोग किस रूप में किया जाता है कि छात्रों को बेहतर और आसान तरीके से शिक्षा प्रदान की जा सके इंटरनेट के प्रयोग से छात्र किसी भी विषय विशेष पर अधिक जानकारी प्राप्त करते कर सकते हैं यह देखने में आया है कि कंप्यूटर की मदद से किसी भी अरुचिकर विषय को रुचिकर तथा सरल बनाने के लिए ग्राफिक्स एवं एनिमेशन का प्रयोग किया जा सकता है

  • विज्ञान के क्षेत्र में :

विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा अन्वेषण और शोध को पूरा करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है कंप्यूटर की मदद से वैज्ञानिक भूकंप और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं का पूर्वानुमान लगा लेते हैं

  • मनोरंजन के क्षेत्र में:

कंप्यूटर का प्रयोग केवल गंभीर कार्यों के लिए ही नहीं होता इसमें हमारे मनोरंजन के साधन जैसे कंप्यूटर गेम मल्टीमीडिया संगीत आदि की सुविधा भी मौजूद रहती है

कंप्यूटर की विशेषताएं

  1. गति (Speed): कंप्यूटर की गणना करने की गति मानव की गणना करने की गत से कई गुना अधिक होती है शुद्धता (Accuracy): कंप्यूटर से हमें जो परिणाम प्राप्त होते हैं वह शुद्ध होते हैं
  2. उच्च संग्रह क्षमता (High Storage Capacity): कंप्यूटर अपनी स्मृति में सूचनाओं का विशाल भंडार संचित कर सकते हैं आवश्यकता पड़ने पर एक निर्देश से किसी भी सूचना को देखा या पढ़ा जा सकता है
  3. विश्वसनीयता (Reliability): मनुष्य से है अगर हजार अंकों को जोड़ लगवाया जाए तो उसके परिणाम विभिन्न सुन अंतराल पर भिन्न हो सकते हैं जबकि कंप्यूटर एक बार समान परिणाम ही प्रदर्शित करेगा गोपनीय जानकारियों को रखने के लिए कंप्यूटर सर्वोत्तम स्थान है क्योंकि कंप्यूटर में नहीं पूछना प्रबंधन तकनीकों का प्रयोग किया जाता है
  4. बहुउद्देशीय (Versatile): कंप्यूटर एक बहुउददेशीय मशीन है जिससे अनेक कार्यों को संपादित किया जाता है कंप्यूटर का उपयोग समाज के प्रत्येक वर्ग में आज की आवश्यकता बन गया है गणना करने संगीत सुनने सूचना संचय करने फिल्म देखने मकान का नक्शा बनाने आदि में कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है

Also Read: कंप्यूटर का वर्गीकरण Classification of Computer-2023

3 thoughts on “Basics of Computer कंप्यूटर का अर्थ उपयोगिता और विशेषताएं 2023”

Leave a Comment